बरेली में रामगंगा सेक्टर योजना से सटे गांव चंद्रपुर बिचपुरी में 65 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बीडीए ने बुलडोजर चलाया। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को साइट कार्यालय समेत अन्य निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त करा दिए। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगा सेक्टर योजना के पास के गांव चंद्रपुर बिचपुरी में गौरव कुमार 40 बीघा जमीन पर और श्रवण कुमार 20 बीघा व बब्बू और छब्बू पांच बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। टीम ने इनसे मानचित्र मांगा तो यह दिखा नहीं सके, सभी पर कार्रवाई की गई है। चेतावनी दी गई है कि दोबारा निर्माण शुरु किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।