बरेली में मंगलवार को जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। इसे लेकर सोमवार शाम चीता बाइकों पर पुलिसकर्मियों ने रूट के संबंधित रास्तों पर तैयारियां परखीं। एसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी देवेंद्र कुमार, एसीएम के साथ बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय और उनकी टीम ने शाहदाना चौराहा से लेकर सैलानी, कांकरटोला, जगतपुर व कुतुब शाह ज्यारत के रूट पर बाइक रैली निकाली। लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।