फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर बरसे आकाश आनंद, बसपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को बरेली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। सपा पर निशाना साधते हुए बोले कि जो इनके लिए वोट डालता है उसके लिए लड़ नहीं सकते। इनको वोट डालना मतलब अपने समाज के खिलाफ वोट डालना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि आरक्षण दिलाएंगे लेकिन उन्हें पता नहीं कि बहन जी ने उन्हें आरक्षण दिला दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है यह बताने का कि हाथी न झुकेगा न रुकेगा, हमेशा आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बोला है कि समाज में जाएं तो काम लेकर जाएं। आकाश आनंद ने कहा कि 25 दलों को साढ़े 16 हजार करोड़ रुपये चुनावी चंदा मिला। बसपा को एक रुपया नहीं मिला। बसपा पूरे देश में धन्नासेठ के सहारे नहीं, कार्यकर्ता के बल पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा से पूछना है, शिक्षा के लिए आपने क्या किया, रोजगार और सुरक्षा के लिए सरकार ने क्या किया। तीनों ही समाज के लिए सबसे अहम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें