बरेली में देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सुर-संगीत की जुगलबंदी के साथ अमर उजाला दिवाली कार्निवल की तीसरी शाम यादगार रही। इस दौरान शहरवासी जमकर झूमे। लकी ड्रॉ समेत कई प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने स्टेज पर समा बांध दिया। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सोमवार की शाम रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर रही। दिवाली कार्निवल के आखिरी शाम पाठकों और उनके परिजनों के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, महापौर उमेश गौतम, ओमेगा क्लासेज के डायरेक्टर कलीमउद्दीन, अमृत हॉस्पिटल के डॉ. निशांत और सृष्टिपूर्ति से डॉ. मनीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।