फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली कॉलेज में कार में डीजे बजाकर छात्रनेताओं ने खेली होली, प्राचार्य से हुई बहस

बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को परीक्षा समय कार में गाने बजाकर छात्र नेताओं ने होली खेली। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्राचार्य प्रो. ओपी राय और मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों नितिन महेश्वरी, श्रेयांश वाजपेयी और अवनि यादव से नोंकझोक हुई। छात्रों ने कहा कि कार उनकी नहीं थी। सीसीटीवी देखकर कार को सीज कराएं। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने प्रोक्टोरियल बोर्ड से सवाल पूछे कि कार किसकी अनुमति से परिसर में आई? कॉलेज के अधिकांश स्थानों पर छात्र रंग क्यों खेल रहे थे? कॉलेज प्रशासन जवाब दे कि किसने रंग के साथ विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया। इन सवालों का प्रोक्टोरियल बोर्ड उत्तर नहीं दे सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें