बरेली में उत्तराखंड जन कल्याण समिति की ओर से लगने वाले उत्तरायणी मेले का शुभारंभ रंगयात्रा से होगा, जो सुबह नौ बजे कोतवाली के सामने स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क से शुरू होगी। इसका विशेष आकर्षण शौका समाज का आकर्षक नृत्य एवं उत्तराखंड का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य आदि होंगे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह यात्रा मेला स्थल पहुंचेगी। समिति के महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 12 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू ने बताया कि इस बार युवा उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। वहीं देवभूमि के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रसिद्ध गायक और गायिकाएं मेले में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।