फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के श्यामगंज बाजार में हुए बवाल से व्यापारियों में रोष, उपद्रवियों पर रासुका लगाने की मांग

बरेली में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर शुक्रवार को जुटी भीड़ ने लौटते वक्त जो अराजकता की, वह श्यामगंज इलाके के व्यापारियों को अखर गई है। श्यामगंज में तोड़फोड़, पथराव करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसपी सिटी से मिले श्यामगंज के व्यापारियों ने साक्ष्य उपलब्ध कराए। विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि उपद्रवियों ने बाजार को लूटने की कोशिश की थी। अब व्यापारी समाज चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने उपद्रवियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें