बरेली में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। शाही जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। यहां करीब 15 हजार रोजेदारों ने नमाज अदा की। अधिक नमाजी होने के चलते मस्जिद, मदरसे और मकानों की छतों पर भी नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई। इसके लिए टेंट आदि लगवाए गए। रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन के साथ कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इसके अलावा दरगाह आला हजरत, शिया जामा मस्जिद, पुराना शहर की मिर्जा मस्जिद में बड़ी तादात में लोगों नमाज अदा की। देहात कस्बों की मस्जिदों में भी शांतिपूर्वक जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया।