बरेली के फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक ने सात लाख रुपये रिश्वत लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ दिया। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने बृहस्पतिवार को थाने में छापा मारा तो बड़ा खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर तो दीवार फांदकर भाग गया, लेकिन उसके कमरे से नौ लाख से ज्यादा रुपये बरामद हुए। इस मामले को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने एक्स पर लिखा है कि अगर भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता तो पुलिसवाले हाई जंप में प्लेटिनम मेडल ले आते।