बरेली में भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर और बंच केबल जल रही हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। किला थाना क्षेत्र के जखीरा मोहल्ले के कादरी हाल के पास विद्युत तारों में आग लगने से फॉल्ट हो गया। विद्यत तारों का पटाखों की तरह जलने का वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया। फॉल्ट के बाद कई घंटे बिजली बंद रही। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं डोहरा मोड़ पर अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट हो गया। अग्रसेननगर में तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर फुंक गया था।