फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारत बंद के एलान पर बरेली में पुलिस अलर्ट, 100 गाड़ियों से हो रही गश्त

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। इसको देखते हुए बरेली जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी ने 175 प्वाइंट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई है। 200 रिक्रूट भी पुलिस की मदद में अलग से तैनात किए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने अलर्ट घोषित कर दिया है। बाजार में निगरानी को 100 गाड़ियों की व्यवस्था भी की गई है। जिले में एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएफ, 18 क्यूआरटी तैनात की है। एसएसपी ने कहा कि कोई भी दुकानदारों पर जबरन दुकान या प्रतिष्ठान बंद करने का दवाब बनाएगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी। हालांकि शहर से लेकर देहात तक भारत बंद का असर नहीं दिख रहा है। रोज की तरह दुकानें और बाजार खुली हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें