फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा में घमासान... बरेली में प्रदेश अध्यक्ष के सामने सांसद समर्थकों का हंगामा, किया बड़ा एलान

बरेली में संतोष गंगवार का टिकट कटने के बाद उपजा असंतोष नगर निगम परिसर में हुई ब्राह्मण समाज की बैठक के बाद खुलकर सामने आ गया। सोमवार को भारत सेवा ट्रस्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में संतोष के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मांग उठाई कि महापौर का इस्तीफा लें या संतोष को टिकट मिलने की स्थिति में ही कुर्मी समाज भाजपा को चुनाव लड़ाएगा। अध्यक्ष के जाने के बाद भी वे नारेबाजी करते रहे। सोमवार को दिन भर बैठकों का दौर चला। शाम को सांसद के कैंप कार्यालय पर उनसे मिलने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। बताते हैं कि संतोष समर्थकों की नाराजगी का पता चलने पर प्रधानमंत्री मोदी के पीलीभीत कार्यक्रम में जा रहे चौधरी इसी सिलसिले में उनसे बात करने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखा तो नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। महापौर का नाम लेकर आरोप लगाए। चौधरी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। थोड़ी देर रुककर चौधरी ने संतोष गंगवार से बात की और निकल गए। इस दौरान गेट तक धक्कामुक्की और खींचतान का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए भारत सेवा ट्रस्ट का गेट भी बंद कर दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें