ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने बांग्लादेश के ढाका में हिंदू संगठन 'सम्मिलित सनातनी जोत' के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश सरकार फौरन रिहा करें। मौलाना ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर हस्तक्षेप करें।