बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध कॉलॉनी व निर्माण पर कार्रवाई की गई है। मंगलवार को टीम ने चार स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने सबसे पहले बिथरी चैनपुर के रामनगर गौंटिया में कार्रवाई की। यहां पर सात हजार वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बीडीए से नक्शा स्वीकृत कराए बगैर सड़क, नाली एवं भूखंडों का आदि का कार्य करते हुए अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे टीम ने ध्वस्त कर दिया। उधर, बैरियर दो के पास तीन भवनों को सील किया गया है।