सावन में भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल चांदी की पालकी पर सवार होकर बरेली शहर में भ्रमण पर निकले। जगह-जगह बाबा के भक्तों ने दर्शन कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा साहू गोपीनाथ, शिवाजी मार्ग, बांस मंडी, सिकलापुर, रोडवेज से चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज से कालीबाड़ी होते हुए मंदिर पर पहुंची। यात्रा में सबसे आगे डीजे, इसके बाद चंदन लगाने की टोली व करतब दिखाते हुए युवा चल रहे थे। सबसे पीछे रही बाबा की पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।