फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेरिका की रिपोर्ट पर भड़के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कह दी यह बात

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भारत में अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका की रिपोर्ट को भ्रमित करने वाली बताया। मौलाना ने कहा कि अमेरिकी रिपोर्ट गुमराह करने वाली है। खुद अमेरिका के अंदर मानव अधिकारों का हनन होता है। वो अपने घर के मुद्दों को न देखकर भारत के अंदर झांकने की कोशिश कर रहा है। भारत में अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित और स्वतंत्र समझते हैं। यहां संविधान के अधीन और भारतीय परंपराओं के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आजादी के साथ अपने धार्मिक कार्यक्रम हमेशा करते रहते हैं। मुस्लिम जमात अमेरिका की रिपोर्ट को खारिज करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें