फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आग का गोला बना सिलिंडर... सड़क पर फेंककर भागा ट्रक चालक, तेज धमाके से फैली दहशत

बरेली के बारादरी इलाके में मालियों की पुलिया के पास रात में ट्रक रोककर ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे बैठकर खाना बना रहे थे। इसी दौरान इनके रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। चालक ने सिलिंडर को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद चालक और क्लीनर खाने का सामान ट्रक में रखकर ट्रक लेकर भाग गए। बीच सड़क पर आग का गोला बने सिलिंडर से लिपटें निकलती रही। थोड़ी देर में तेज धमाके के साथ फट गया। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें