फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 40 साल पुराना पेड़... लंबाई सिर्फ ढाई फुट, पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देख अचंभित रह गए लोग

बरेली में बदायूं रोड स्थित क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में शनिवार को दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा उर्फ रम्मी बाबू की स्मृति में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। रंग- बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों को देखने शहरवासी यहां पहुंचे। पुष्प प्रदर्शनी में बोनसाई देखकर लोग अचंभित रह गए। क्लासिक कॉलेज परिसर में महक रहे फूलों के साथ सेल्फी लेने के लिए हर कोई आतुर दिखा। प्रदर्शनी में पहले दिन तक 35 संस्थानों से 1,240 से अधिक प्रविष्टियां पहुंच चुकी हैं। विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से परिसर सजा हुआ है। युवाओं ने भी पौधे के बारे में वहां तैनात मालियों से जानकारी ली। बोनसाई सबको आकर्षित करते रहे। इसमें मुंबई से लाए गए 40 साल पुराने अडेनियम और बोगनबेलिया के 35 साल पुराने पौधे ने लोगों का ध्यान खींचा। कॉलेज परिसर में लोग विभिन्न प्रजाति के फूल और पौधे देखने के लिए पहुंचे। कॉलेज के सचिव शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि यह प्रदर्शनी उनके पिता दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा की स्मृति में हर वर्ष आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें