फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जनगणना प्रशिक्षण में गए शिक्षक, स्कूलों पर लटका ताला, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

Mon, 20 Apr 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

बरेली जिले में जनगणना कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका सीधा असर सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर दिखने लगा है। सोमवार को स्थिति यह रही कि जिले के कई विद्यालयों में ताला लटका मिला, जिससे छात्र-छात्राओं को बिना पढ़ाई के ही लौटना पड़ा।

शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में सोमवार से जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसके कारण वे अपने मूल विद्यालयों में उपस्थित नहीं हो सके। शिक्षकों के प्रशिक्षण में व्यस्त होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई अगले तीन दिनों तक बाधित रहने की संभावना है।

दोपहर में बंद मिले स्कूल
सोमवार को व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत तब सामने आई जब दोपहर करीब 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर (द्वितीय) और प्राथमिक विद्यालय चीनी मिल में ताला लटका हुआ पाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें