बरेली जिला अस्पताल में टेस्ट रिपोर्ट के लिए लोगों को अब घंटो लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए नई सुविधा लॉन्च की गई है। इसमें मरीज का सैंपल पैथोलॉजी में दिए जाने के बाद ही उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया जाएगा। इसके बाद एक बार कोड बनेगा और सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट को मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।