फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी तक पहुंची शिकायत तो हटा अवैध वाहन स्टैंड, आठ टेंपो सीज, 27 का चालान

Wed, 25 Feb 2026 10:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली के नेकपुर चीनी मिल के गेट पर संचालित अवैध वाहन स्टैंड पर आखिरकार पुलिस का चाबुक चल गया। एक नेता व यातायात पुलिस के निरीक्षक पर आरोप लगने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को मौके पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई कराई। वहां खड़े देहात परमिट के आठ टेंपो सीज कर दिए गए। 27 का चालान किया गया। साथ ही, सीओ एलआईयू को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी। 

अवैध स्टैंड पर देहात परमिट के टेंपो-ऑटो खड़े किए जा रहे थे, जिनका प्रवेश शहर के बाहरी हिस्सों तक ही सीमित रहना चाहिए। इनकी आड़ में सड़क घेरकर अन्य डग्गामार वाहनों का भी संचालन किया जा रहा था। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो भी शुरू में यातायात पुलिस कार्रवाई को टालती रही। मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य के सामने मामला पहुंचा तो उन्होंने सीओ एलआईयू को जांच के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें