फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: गिग वर्कर्स ने मैनेजर और टीम लीडर पर लगाया कम भुगतान करने का आरोप, श्रम विभाग में शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 03:59 PM IST

बरेली में ब्लिंकिट कंपनी के गिग वर्कर्स ने कम भुगतान और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी श्रम विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा।

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के नियमों के अनुसार उन्हें 12 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान मिलना चाहिए। हालांकि, उन्हें केवल 5 से 6 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारियों ने मैनेजर और टीम लीडर पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। 

शिकायत करने पर उन्हें थाने के चक्कर कटवाने की धमकी दी जाती है। विरोध करने पर उनकी आईडी ब्लॉक कर दी जाती है, जिससे रोजगार प्रभावित होता है। कर्मचारियों ने पूरे भुगतान और सम्मानजनक व्यवहार की मांग करते हुए जांच की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे हड़ताल करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें