बरेली के रविंद्र नगर स्थित अर्बन सेंटर में प्रसव पीड़ा से ग्रसित एक महिला की सड़क पर ही डिलिवरी हो गई। महिला को जब सेंटर पर लाया गया तो उस वक्त सेंटर बंद था। सेंटर खुलने का वक्त सुबह आठ बजे है लेकिन साढ़े आठ तक वहां कोई मौजूद नहीं था। लोगों ने वहां के डॉक्टर को फोन किया लेकिन वो भी टालमटोल करती रहीं। साढ़े आठ बजे डॉक्टर पहुंची, जिसके बाद महिला की डिलीवरी करवाई गई। इतने वक्त तक ड़ॉक्टर के ना होने की वजह से महिला दर्द से तड़पती रही।