फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बस अड्डे के पास नाले में गिरा युवक, 15 घंटे से फंसा, रेस्क्यू जारी

बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के समीप मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक खुले नाले में गिर गया। रात साढ़े 12 बजे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत कई टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं, मगर पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह फिर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। रामपुर से मशीन मंगा कर नाले का स्लैब तोड़ा गया है। मशीनों से नाले का पानी निकाला जा रहा है। 15 घंटे बीतने के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिला है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि युवक कौन था? फिलहाल पुलिस उसके बारे में पता लगाने में जुटी है।  स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली से पहले सफाई के दौरान नगर निगम के सफाईकर्मियों ने स्लैब हटाया था। इसके बाद से नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक अचानक नाले में गिर गया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सेटेलाइट पुलिस चौकी के माध्यम से सूचना मिली था कि कोई युवक रोडवेज बस अड्डे के पास गहरे नाले में गिर गया है। उन्होंने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा तो व्यक्ति नाले में गिरता हुआ नजर आया। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें