फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देर रात से हो रही बूंदाबांदी से किसान चिंतित, खेतों में पड़ी फसल के सड़ने की आशंका

बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में देर रात से हो रही बूंदाबांदी के बाद मंगलवार की सुबह बारिश तेज होने लगी। इस बारिश से किसान बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं। बहुत से किसानों के कटे हुए धान खेतों में पड़े हैं। कटे पड़े धान के नीचे नमी अधिक होने के कारण पानी आने लगा है। इससे खेतों में कटे पड़े धान की फसल के जमने की भी आशंका है। कुदरत की मार के आगे किसान परेशान नजर आ रहा है। रामसेवक, लव कुश, घनश्याम, पवन, सुनील और पंकज आदि किसानों ने बताया कि बे मौसम हो रही इस बारिश से काफी नुकसान होगा। अभी ज्यादातर किसानों के धान खेतो में लगे हैं। अगर ये बारिश बंद न हुई तो खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल गिर जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें