फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसे में घायल चचेरे भाइयों की इलाज के दौरान मौत, हादसे के दिन ही पिता की मौत हुई थी

दो दिन पहले जैदपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल दो सगे मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इनमें से एक मासूम के पिता की मौत उसी दिन हो गई थी। अभी सात घायलों का इलाज जारी है।  सतरिख थाना क्षेत्र के करौंदीकला गांव निवासी पप्पू के पुत्र नसरूद्दीन की बरात सोमवार को मसौली गई थी। निकाह के बाद घर लौट रही बरातियों से भरी वैन जैदपुर इलाके में हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें देर रात ही निजामुद्दीन की अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को जिला अस्पताल में सही इलाज नहीं मिलने से परिजन घायलों को लखनऊ के अस्पतालों में लेकर पहुंचे थे। इनमें निजामुद्दीन के पुत्र शाहनवाज (7) और उसके भाई सहाबुद्दीन का पुत्र अरसद (5) की लखनऊ की निजी अस्पताल में बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे यह खबर गांव पहुंची कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें