फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रेम प्रसंग में टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक अचानक बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। टावर के पैनल पर बैठकर वह जोर-जोर से रोने लगा और नीचे खड़ी पुलिस व लोगों से अपनी बात मनवाने की जिद करने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक एक लड़की को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवक की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक को समझाने में लगे हुए हैं, लेकिन दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वह टावर के पैनल पर बैठा हुआ है और भावुक होकर रो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मौके पर पुलिस की निगरानी जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें