फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, लापरवाही का आरोप, परिजनों में कोहराम, हंगामा

देवा कस्बे के मोहल्ला शेख निवासी गुफरान (25) के नाथ की हड्डी और टॉन्सिल का ऑपरेशन रविवार सुबह 7:00 बजे शहर के देवा रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में हुआ था। परिजनों और वहां मिले लोगों के अनुसार 11:00 बजे गुफरान को ऑपरेशन थिएटर से निकालकर डॉक्टर चले गए। इसी के बाद गुफरान की हालत बिगड़ने लगी और उसके नाक और मुंह से खून आने लगा। परिजनों ने जब इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से बात की तो डॉक्टर नहीं आए। कुछ देर में गुफरान की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा काटा। पुलिस मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें