फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैरियर गाइडेंस मेले में डीएम ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 17 Mar 2026 04:43 PM IST

बाराबंकी। शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लेखन और चित्रकला की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। मेले में पहुंचे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। खासतौर पर छात्रों ने आईएएस की तैयारी कैसे करें और पर्सनालिटी डेवलपमेंट कैसे किया जाए, जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने छात्रों के प्रश्नों का सरल और प्रेरणादायक तरीके से उत्तर देते हुए लक्ष्य निर्धारण, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें