बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला सिपाही का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान विमलेश चौहान के रूप बताई जा रही पर उसकी कोई अधिकृत पुष्टि नही कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव की स्थिति बेहद खराब थी और मौके पर कव्वे उसे नोचते हुए पाए गए। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान मौके से मिली पुलिस आईडी के जरिए की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ गरिमा पंत, थानाध्यक्ष मसौली पुलिस बल के साथ मौके पर जांच कर रहे हैं। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला सिपाही का शव मिला है। क्राइम सीन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी भी पत्रकार या आम नागरिक को घटनास्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जांच के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस इसे हत्या, आत्महत्या या किसी और एंगल से भी देख रही है।