फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, स्कूल खाली कराया गया, कई दमकलें जुटीं

शहर के लखपेड़ाबाग चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठ रहे धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं। दुकान के ठीक बगल में स्थित एक निजी स्कूल तक आग का खतरा पहुंचने पर एहतियातन स्कूल को तत्काल खाली करा लिया गया। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्रबंधन ने छुट्टी घोषित कर दी, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी टल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग इतनी भीषण है कि दमकल की गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया। इसके बाद दोबारा पानी भरकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें