फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाराबंकी में 12 घंटे के अंदर सड़क हादसों में तीन की मौत, पोस्टमार्टम हाउस में भीड़, मची चीत्कार

जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया है। बीते महज 12 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में तीनों शव पहुंचने से परिजनों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुटी रही। शहर के मालगोदाम रोड की है। मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मअफरा-तफरी मच गई। दूसरा हादसा सोमवार देर रात लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर हुआ। इसमें दारापुर निवासी रोहित यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीसरी घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार रात राजेंद्र नामक व्यक्ति की सड़क हादसे में जान चली गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी। लगातार हो रहे सड़क हादसों से जिले में चिंता का माहौल है। एक ही दिन में तीन लोगों की मौत से पोस्टमार्टम हाउस में शोकाकुल परिजनों की भीड़ लगी रही। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें