फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी के इस गांव में 20 साल नहीं जल सका बल्ब

सरकार भले ही हर गांव में बिजली पहुंचाने का दावा कर रही हो। लेकिन, सरकार के इस दावे को बिजली विभाग के अधिकारी पलिता लगा रहे हैं। रामनगर का एक ऐसा गांव हैं जहां के बाशिंदों का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि करीब 20 सालों से बिजली की सुविधा नसीब नहीं हुई है। यही कारण है कि इस गांव के लोग आज भी बल्ब की रोशनी की बाट जोह रहे हैं। ग्रामीण रात में दीपक, मोमबत्ती जलाकर या फिर सौर ऊर्जा से अपने घरों में उजाला करते हैं। रामनगर तहसील के मानपुर गांव की करीब एक हजार आबादी है। इस गांव में वर्ष 2006 में विद्युतीकरण के लिए बिजली पोल लगाए गए थे। लेकिन आज तक लाइन नहीं खींची गई। इससे डिजिटल दौर में भी गांव के लोग दीपक की लौ की रोशनी में जीने को मजबूर हैं। इस गांव के लोग केवल दीपक जलाकर घरों को ही रोशन नहीं करते बल्कि किसी तरह जीवन यापन करते हैं। गांव के सुकई, कल्लू, लवकुश, बाबू, नौमीलाल, सरोज, सुनीता ने बताया कि कई बार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत कर विद्युतीकरण कराने की मांग की,लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव में बिजली न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। कल्लू बताते हैं कि गांव के आसपास काफी जंगल है। इससे अंधेरे में जंगली जानवरों के साथ ही सांप -विछू का भी खतरा बना रहता हैं। खासबात यह है कि गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों ने साल 2018 में शौभाग्य योजना के तहत प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना का बोर्ड लगा कर शासन को भी गुमराह कर दिया। गांव में शौभाग्य योजना का बोर्ड तो लगा है लेकिन बिजली आज तक नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें