फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहन की शादी से पहले भाई की बेरहमी से हत्या, गला काटकर खेत में फेंका शव

बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव घर से करीब 800 मीटर दूर सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक की बहन की 12 मार्च को शादी होने वाली है। जानकारी के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र के दुरिन पुरवा गांव निवासी मिथुन रावत (22) पुत्र छविनाथ रावत का शव शनिवार को सड़क किनारे खेत में मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। हालत यह थी कि उसका गला लगभग कट चुका था। शव मिलने की सूचना से गांव में दहशत और शोक का माहौल बन गया। परिजनों के अनुसार मिथुन घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। खास बात यह है कि मृतक की बहन की शादी 12 मार्च को तय थी, जिसके चलते घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत कनौजिया ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें