फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'परीक्षा पर चर्चा' बाराबंकी के छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे सवाल, जाना कैसे फिट रहते हैं पीएम

बाराबंकी जिले के दो छात्र 18 जनवरी को ‘परीक्षा पर चर्चा’कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आफरीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद खुद को फिट कैसे रखते हैं। प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि वह एक सख्त टाइम टेबल का पालन करते हैं, जिससे वे खुद को फिट रखते हैं। पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के छात्र आभाष सिंह ने बताया कि वो विक्रांत मैसी से संवाद किया। विक्रांत मैसी से उनके जीवन का अनुभव जान दोनों छात्र काफी प्रभावित हुए। इसके अलावा, दोनों छात्रों ने मुंबई में कई महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। छात्रों ने अपनी इस यात्रा के अनुभव अमर उजाला के साथ साझा कर इसे अपने जीवन का यादगार पल बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें