फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पर धर्मध्वज से ऊंचा लगाया राष्ट्रध्वज, आस्था के साथ राष्ट्रप्रेम की अलख जगा रहे कांवड़िये

बाराबंकी में नाचते, झूमते, हर-हर बम-बम का उद्घोष कर कांवड़िये सनातन संस्कृति के साथ राष्ट्रप्रेम की भी अलख जगा रहे हैं। कांवड़ियों के कई जत्थे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक के लिए शनिवार को ही कूच करते दिखे। इनमें कई कांवड़ियों की रंग-बिरंगी कांवड़ के ऊपर लगे धर्मध्वज से ऊंचा राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराता दिखा। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर शनिवार की दोपहर लखनऊ के चौक के रहने वाले कांवड़ियों का एक जत्था मिला। जत्थे में शामिल कांवड़िया राम लखन के कंधे पर सजी धजी कांवड़ पर राष्ट्रध्वज तिरंगा भी धर्म ध्वजों से ऊंचा लगा दिखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें