फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करियर मेले में जुटे छात्र-छात्राएं, विशेषज्ञों से लिया मार्गदर्शन

यूपी के बाराबंकी में समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जीआईसी ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय करियर मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्रदान करना और उनके भविष्य को दिशा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला जज ने छात्रों को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। मेहनत व समर्पण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। इस आयोजन में छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्रों में करियर बनाने के तरीके समझाए गए। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों ने सरकारी और निजी नौकरियों की उपलब्धता तथा उनकी तैयारी के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने छात्रों को शिक्षा, तकनीकी क्षेत्र, सेवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सही तैयारी, कौशल विकास और भविष्य की योजनाओं को सुदृढ़ बनाने के उपाय बताए। कार्यक्रम में जीआईसी, जीजीआईसी और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कई छात्रों ने अपने स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी राजेश सोनकर ने भी अपने विभाग की ओर से स्टाल लगाया। यह मेला छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी सेवाओं और निजी क्षेत्रों में नौकरियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। विशेषज्ञों से मिली जानकारी ने उनके करियर की दिशा को मजबूती दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और इसे अत्यधिक सफल बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें