फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी: धनोखर चौराहे पर हुआ गंगाजल वितरण, श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा, फव्वारे से कराया अमृत स्नान

धनोखर चौराहे पर महाकुंभ से लाया गया पावन गंगाजल नगरवासियों और श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड की टीम ने श्रद्धालुओं को फव्वारे से अमृत स्नान करवाया जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बन गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 7:30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी चौराहे पर पहुंची जहां नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर कर्मचारियों का स्वागत किया। इसके बाद बाल्टियों में गंगाजल भरकर लोगों में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगाजल पाने के लिए उमड़ पड़ी। पूरे कार्यक्रम को फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की मौजूदगी में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने इस पवित्र जल को अपने घरों में सुरक्षित रखने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें