बाराबंकी शहर स्थित पुलिस लाइन्स में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग बच्चों ने गायन, नृत्य, ट्राईसाइकिल दौड़, फैंसी ड्रेस, सुलेख, रंगोली, छूकर पहचानों समेत अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।