फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण किए गए वितरण

यूपी के बाराबंकी में ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल पर शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने बच्चों को आवश्यक उपस्कर और उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीडीओ अ. सुदन ने सिंबल भाषा के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी के लिए समान है। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने शिक्षा और सहायक उपकरणों के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें