बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। नगर पालिका नवाबगंज परिषद में बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। उनके साथ हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य और एडीएम न्यायिक समेत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एडीएम न्यायिक ने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित एक पुस्तक भेंट की।