फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में रन फॉर यूनिटी के तहत निकाली गई रैली

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को जीआईसी ग्राउंड से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी के तहत रैली निकाली गई। रैली ऑडिटोरियम से पटेल तिराहा, विकाश भवन, दशहरा बाग होते हुए फिर ऑडिटोरियम पहुंची। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान बुलडोजर से रैली में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा भी की गई। स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें