फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 01:24 PM IST

यूपी के बाराबंकी में सोमवार की सुबह अधेड़ का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के सोंधवा गांव की है। गांव के ही रनधीर सिंह (55) का शव पेड़ से लटकता मिला है। परिजनों के अनुसार, रनधीर रविवार की रात करीब 8 बजे वह नशे की हालत में घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं था। सुबह उनकी तलाश की जा रही थी। इसी समय बड़े भाई अमरेश कुमार ने आम के पेड़ से शव लटकता देखा। परिजनों ने बताया कि रनधीर की पत्नी का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनको एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्र दिल्ली में रहकर काम करता है। पत्नी के निधन के बाद से रनधीर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह नशे के आदी हो गए थे। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें