बाराबंकी में जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन लगातार पांचवें दिन भी ठीक नहीं हो सकी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच न हो पाने से कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्यूआर कोड के माध्यम से पर्चा बनवाने में दिक्कतों के चलते मरीजों को पर्चा काउंटर पर लाइन में लगकर मैनुअल पर्चा बनवाना पड़ा, जिससे काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। वहीं, एक्स-रे विभाग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही, जिससे वहां भी अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।