बाराबंकी में शनिवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को 12वीं के बाद पाठ्यक्रम के चयन, विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी गई। अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कॅरिअर की चुनौतियों और सफलता के गुर बताए।