फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों न प्रस्तुत किए मॉडल

बाराबंकी में शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय अविष्कार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए छात्र-छात्राओं ने नवाचार और वैज्ञानिक सोच पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही क्विज प्रतियोगिता में छात्रों की बौद्धिक क्षमता और वैज्ञानिक ज्ञान की परख की गई। क्विज प्रतियोगिता के प्रथम राउंड के बाद बंकी, हरख, सिरौलीगौसपुर, सिद्धौर एवं निंदूरा की टीमें आगे रही। अंतिम परिणामों में निंदूरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिरौलीगौसपुर द्वितीय और सिद्धौर तृतीय स्थान पर रहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत के मॉडल का अवलोकन जिला पुस्तकालय विभाग अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया साथ में शिक्षक दिलीप तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें