बाराबंकी में लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे पर शुक्रवार दोपहर छापा मारकर केंद्रीय एंटी नारकोटिक्स टीम ने दोहरी पंचायत प्रधान पति और रोजगार सेवक राकेश वर्मा को उठा लिया। दो वाहनो से पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम के प्रधान पति को जबरन साथ ले जाता देख वहां मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए वाहनों को घेरे लिया। सूचना पर पहुंची मोबाइल पुलिस के लोगों को समझा कर शांत कराया। दुकान में रखे एक झोला में मादक पदार्थ होने की सूचना पर छापेमारी करने की बात सूत्रों ने कही है।