फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में डांडिया नाइट में मचा धमाल, मारवाड़ी समाज ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 01:30 PM IST

यूपी के बाराबंकी में शनिवार की रात रंग, रौनक और रास से सराबोर रही। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं डांडिया नाइट कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अंजना जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। ऐसे आयोजन न सिर्फ परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। डांडिया नाइट में हर उम्र की महिलाओं और युवतियों ने झिलमिल पोशाकों में जब मंच संभाला, तो माहौल तालियों से गूंज उठा। कभी बॉलीवुड के सुरों पर थिरकते कदम, तो कभी भक्ति गीतों पर घूमते डांडिया, हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। देर रात तक शहर की फिज़ा संगीत, हंसी और रंगीन परिधानों से सजी रही। अंत में प्रेसिडेंट अंजना जैन ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी करता रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें