फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, गेट कराया ध्वस्त

बाराबंकी में माती थाना क्षेत्र में तिरुपति कॉलोनी नाम से विकसित की गई एक आवासीय सोसाइटी पर प्रशासन ने कार्रवाई की। अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, राजस्व टीम की जांच में पाया गया कि कॉलोनी के कुछ प्लॉट एवं तिरुपति गेट धारा 133 के स्वीकृत नक्शे में दर्ज नहीं थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित किए गए प्लॉटों और गेट पर बुलडोजर चलवाया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विक्रम भूपेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रामजीत यादव तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए माती थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी भी मौके पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें