फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के श्री लोधेश्वर महादेवा में सूखी पड़ी टोटियां, मोटर हुई खराब

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए आते हैं। साल भर में लगने वाले चार मेलों में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। यहां पर काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण करवाया जाएगा। इसका बजट भी मंजूर हो चुका है। अब बस शिलान्यास का इंतजार है। मगर, इससे पहले इस भीषण गर्मी में भगवान लोधेश्वर पर एक लोटा जल अर्पित करने के लिए भी श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही। क्योंकि यहां लगी पानी की टोटियां सालों से सूखी पड़ी हैं। अंदर मोटर कबाड़ बन गई है। जनप्रतिनिधि की निधि से लगाया गया वाटर कूलर भी बेकार पड़ा है। कई नल भी खराब हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें